आज ब्राइट फ्यूचर स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल का वितरण किया गया । इसमें कक्षा नर्सरी से सातवें वर्ग तक के बच्चों को परीक्षा फल का वितरण किया गया । नर्सरी में प्रतीक उरांव, मोहम्मद सारयन , प्रिंसी कुमारी यूकेजी में साहिल रजा , सभ्यता विश्वकर्मा , मोहम्मद रेहान । प्रथम वर्ग में सौम्या कुमारी , शिवा कुमार , अमित कुमार। द्वितीय वर्ग में मिश्कात सिद्दीकी , रोशनी कुमारी , सुमन कुमारी। तृतीय वर्ग में रिमझिम कुमारी , आकाश कुमार , नौशाद आलम,चौथे वर्ग में विवेक विश्वकर्मा , वारिस आलम , रणवीर ठाकुर । पांचवें वर्ग में गोविंद सिंह , नवनीत सिंह और ऋषिकेश कुमार , छठे वर्ग में आरसी परवीन , वैभव राज, खुशी कुमारी । सातवें वर्ग में शगुफी परवीन , चांदनी कुमारी और सोफी केसरी क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। वही आठवीं वर्ग के आंतरिक मूल्यांकन में आसिफ खान संगीता कुमारी और रकीबा खातून क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे । इस वर्ष पूरे विद्यार्थियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रिमझिम कुमारी और प्रतीक उरांव स्टूडेंट ऑफ द ईयर घोषित किए गए । उपरोक्त सभी छात्रों को सम्मान समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा ।बच्चों के अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि यह जो परीक्षा फल है बच्चों के साल भर की मेहनत की कमाई है और इस पर आप सबों को गहनता से अध्ययन करना होगा कि क्या साल भर में जो पठन-पाठन कराया गया उसका सही परिणाम आया या नहीं अगर कहीं चूक हुई है तो इसका भी पता लगाकर अगले सत्र में इसका निराकरण करने का सलाह दिया गया। निदेशक ने अभिभावकों से अपील की कि नए सत्र में बच्चों को नियमित विद्यालय जरूर भेजें और बच्चों को उनके पठन-पाठन पर घर पर विशेष ध्यान दें। विद्यालय के प्राचार्य सुनीता विश्वकर्मा ने कहा कि 19 मार्च से आगामी नए सत्र की शुरुआत कर दी जाएगी। सभी लोग नियमित विद्यालय आएं नए जोश और उमंग के साथ नए सत्र का स्वागत करें और पूरी लगन और निष्ठा से पढ़ाई करें । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में मधुबाला पाठक , सुनीता पटेल ,शगूफी नाजनीन, मयंक विश्वकर्मा ,इरशाद आलम, खुशबू विश्वकर्मा, शालिनी विश्वकर्मा ,इरफान अली, सलमा खातुन मधुबाला शर्मा रशमी सिंह , पूनम शर्मा के साथ साथ विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित थे।
ब्राइट फ्यूचर में परीक्षाफल का किया गया वितरण
प्रकाशित तिथि -
March 17, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment