स्वच्छ भारत मिशन के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न।

कांडी: प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यूनिसेफ की ओर से आए प्रतिनिधि प्रमोद कुमार ने शौचालय व स्वच्छता विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिसमें शौचालय निर्माण,उसका रख-रखाव, निर्माण की गुणवत्ता तथा घरों में शौचालय नहीं रहने पर होने वाली बीमारियों तथा शौचालय का उपयोगिता प्रमुख हैं। इस कार्यशाला में जन प्रतिनिधि,जल सहिया,स्वंय सहायता समूह के सदस्य, पंचायत स्वंय सेवक, राजमिस्त्री, साक्षरता मिशन के सदस्यों ने भाग लिया। मौके पर मुखिया पूजा सिंह,आरती सिंह,सहिना बीबी,कृष्णा दास,रामजी यादव,बीडीसी,देवंती देवी,प्रखंड समन्वयक विपिन पांडेय, सोसल मोवलाईजर राहुल कुमार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सविता सिंह,ब्रजेश पांडेय,आशिश पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment