गढवा। यहां SBI के लीड बैंक मैनेजर पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती बिहार के नवादा की रहने वाली है। पीड़िता महिला थाने में न्याय के लिए गुहार लगायी है।
पीड़िता का बयान।
जानकारी के अनुसार SBI गढ़वा बैंक के लीड बैंक मैनेजर अशोक तिर्की की मुलाकात युवती से चार से पहले हुई थी। युवती बिहार के नवादा जिले की कादिरगंज गांव की रहने वाली है। अशोक तिर्की शादी की बात कहकर उसे अपने साथ गढ़वा ले आये। साथ ही मैनेंजर ने उसने अपनी शादी की बात भी छिपायी थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी पहले से दो पत्नी है।
न्याय की गुहार
इधर, लंबे समय से साथ रहने के बाद जब युवती शादी के लिए दवाब बनाने लगी तो अशोक तिर्की शादी से इंकार कर दिया। वह युवती को घर वापस चले जाने के बाद कह रहा है। पीड़िता मामले को लेकर महिला थाना पहुंची और न्याय की गुहार लगायी है। पुलिस ने थाने में बैंक मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

No comments:
Post a Comment