बरडीहा थाना में शांति समिति की बैठक

बरडीहा थाना परिसर में रामनवमी त्योहार के मद्देनजर थाना प्रभारी विमल किंडो की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।इस मौके पर थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में रामनवमी का त्योहार मनाने की अपील की।और कहा कि जुलुस के दौरान अफवाहों पर विशेष ध्यान दें और उसे आगे नही बढ़ाकर तत्काल थाना को सुचना दें।इन्होंने कहा कि आपकी कोई भी गोपनीय सुचना गोपनीय ही रहेगी।इन्होंने कहा कि आप प्रशासन को सहयोग करें, प्रशासन हर समय आपके साथ रहेगा।इन्होंने कहा कि जुलुस में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।मौके पर ए एस आई आर एस राय,शौकत अंसारी,मुर्तजा अंसारी इमामुदिन सेख,नथुनी रजवारदीपक सिंह,राज कुमार,दिलीप रजवार, सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment