कांडी:-आत्मा गढ़वा के तत्वावधान में गुरुवार को आयोजित कृषि मेला पर लोगों ने कई सवाल खड़ा किया। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राणा ऋषिकेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने जिला कृषि पदाधिकारी रविश चंद्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला कृषि पदाधिकारी ने राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाए जा रहे कई महत्त्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा।इसे लेकर किसानों में आक्रोश है।
श्री सिंह ने कहा कि इससे यह साबित होता है कि या तो उन्हें योजनाओं की जानकारी नहीं है। या जानबूझ कर योजनाओं को धरातल पर उतारना नहीं चाहते। जबकि सरकार का कहना है कि किसानों का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पदाधिकारी के कारण ही लोग सरकार पर आरोप लगाते हैं। पदाधिकारियों द्वारा सरकार के प्रति इस तरह की उदासीनता कार्यकर्त्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को धरातल पर उतारें। या पदाधिकारी वीआरएस ले लें। विदित हो कि सरकार द्वारा सुखाड़ राहत की राशि,परती भूमि की प्रोत्साहन राशि तथा फसल बीमा की राशि अधिकतर किसानों के खाते में नहीं पहुंच सकी है।
जिला कृषि पदाधिकारी के रवैए पर आक्रोश।
प्रकाशित तिथि -
March 16, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment