उपाध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार लता देवी जंगीपुर गांव का भ्रमण की

वंशीधर नगर :- पूर्व प्रमुख सह नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रबल दावेदार उम्मीदवार लता देवी ने मंगलवार को नगर पंचायत क्षेत्र के जंगीपुर गांव का भ्रमण किए। भ्रमण के दौरान नयाखांड़ व जंगीपुर के ग्रामीणों ने बताया कि हमारे यहाँ सड़क नाली व आवास पेयजल की काफ़ी समस्या है । इस पर नगर पंचायत क्षेत्र के उपाध्यक्ष भावी उम्मीदवार लता देवी ने कहा कि अगर चुनाव जीतते हैं तो यहाँ की समस्या को नष्ट करने का प्रयास करूंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि जनता का भरपुर समर्थन मिल रहा है।
मौके पर संजीत कुमार, किस्मतिया देवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment