कांडी के पतिला पंचायत में शौचालय कार्य में तेजी लाने पर दिया गया बल

कांडी- प्रखंड के पतीला पंचायत कार्यालय में शनिवार को पंचायत कार्यकारिणी की बैठक मुखिया पूजा सिंह की अध्यक्षता में की गई।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत पारित 815 शौचालय निर्माण को लेकर समीक्षा की गई। इसे लेकर दस वार्ड सदस्यों सहित संबंधित जलसाहिया से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बैठक में सर्वसम्मति से  एक माह के भीतर शौचालय निर्माण कार्य पूरा कर पंचायत को ओडीएफ करने का निर्णय लिया गया।
मौके पर मुखिया पूजा सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि जो वार्ड सदस्य अपने वार्ड में सबसे पहले शौचालय निर्माण कार्य पूरा करेंगे उन्हें ग्यारह हजार रूपए नकद प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी। बैठक में पंचायत सेवक विश्वनाथ राम, रोजगार सेवक बृजमोहन राम, मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू सिंह,स्वंयसेवक अनिल राम सहित कई लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment