बसपा के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नैमु निषा के पक्ष में भी चलाया गया जनसम्पर्क अभियान

गढ़वा: गढ़वा नगर परिषद में दुसरे राजनीतिक पार्टियों की तरह बसपा ने भी अपने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नैमु निशा के लिए सघन चुनाव प्रचार अभियान शुरु कर दिया है। इस प्रचार अभियान की कमान शौकत कुरैशी उर्फ छुन्नु कुरैषी ने संभालते हुए आज बसपा नेताओं के साथ गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के उंचरी के इलाके में जनसम्पर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से हाथी छाप पर बटन दबा कर नैमु निशा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

No comments:

Post a Comment