पूर्व सांसद व राजद नेता घूरन ने भाजपा की केन्द्र सरकार पर लगाया न्यायालय की आड़ में संविधान बदलने का आरोप

रेहला: पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा कि भाजपा नित केंद्र सरकार उच्चतम न्यायालय की आड़ में संविधान को बदलने का प्रयास कर रही है.। संविधान बदल कर अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाती के मौलिक अधिकारों का हनन करने की साजिश रच रही है.लेकिन आम लोग इस साजिश को सफल नही होने देंगें.

वे आज रेहला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे.।उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति एक्ट को खत्म करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले के विरोध में आगामी दो अप्रैल को भारत बंद बुलाया गया है.पलामू प्रमंडल में बंद ऐतिहासिक होगा.बंद को सफल बनाने हेतु जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.उन्होंने व्यवसायियों,वाहन मालिकों सहित सभी से बंद में सहयोग करने की अपील की

No comments:

Post a Comment