गढ़वा:- स्थानीय साईं रेस्टुरेंट में लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन का चुनाव नॉमिनेशन कमिटी चेयरमैन कृत्या नन्द श्रीवास्तव के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
सर्वसहमति एवं प्रोटोकॉल के अनुसार नए सत्र 2018-19 के लिए प्रकाश शंकर गुप्ता जी को अध्यक्ष, अभषेक शर्मा को सचिव तथा नीरज कमलापुरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
नए टीम का सत्र 1जुलाई से शुरू होगा। शेष अन्य की जिम्मेदारी जल्द ही दी जायेगी
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश शंकर गुप्ता ने कहा - आज मैं काफी गर्व महसूस कर रहा हूँ कि ग्रीन के सभी सदस्यों ने मुझे अध्यक्ष पद के लिए चुना। मुझे आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि जिस तरह से पूर्व में सभी सदस्यों का सहयोग अध्यक्ष के प्रति रहा है, इस बार भी मुझे सहयोग एवं मार्गदर्शन देंगे। मैं संकल्पित भाव से कहता हूँ जिस तरह से पूर्व अध्यक्षों ने लायंस ग्रीन की गरिमा बनाई है, उसे मैं भी सजाने का प्रयास करँगा। मैं अपने सत्र में अध्यक्ष के द्वारा जो कार्य हुआ है एवं उनके अधूरे पड़े कार्य को पूरा करूँगा तथा कुछ नया करने का प्रयास करूँगा। बस आप सबों का सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा है।
यह चुनाव नॉमिनेशन कमिटी के चेयरमैन कृत्या नन्द श्रीवास्तव सदस्य रवि अग्रवाल, दिव्यप्रकाश केशरी, रविन्द्र प्रसाद जायसवाल एवं डॉ. पातंजलि कुमार केशरी के निर्देशन में हुआ।
मौके पर
अध्यक्ष अमित कश्यप, सचिव हर्ष अग्रवाल, डॉ.कुमार निशान्त सिंह, जय शंकर ब्रेजएयर, संतोष गुप्ता, परमानंद केशरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
नॉमिनेशन कमिटी सदस्य:-
कृत्या नन्द श्रीवास्त
रवि अग्रवाल
दिब्यप्रकाश केसरी
रविन्द्र प्रसाद जायसवाल
डॉ.पातंजलि कुमार केशरी

No comments:
Post a Comment