रेहला पुलिस ने आचार्या कोचिंग सेंटर में छापेमारी कर प्रश्न पत्र और चिट पुर्जा किया जब्त
रेहला(पलामू) : रेहला पुलिस ने गुरुवार को स्टेशन रोड में संचालित आचार्या कोचिंग सेंटर में गुप्त सूचना के आधार पर औचक छापेमारी कर परीक्षा में चोरी कराने के लिए प्रश्न पत्र से जबाब तैयार करते दो शिक्षक को हिरासत में लिया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोबाइल भी जब्त किया है जिसके माध्यम से कई जानकारी मिली है. चोरी कराने में शामिल कोचिंग के संचालक प्रेम तिवारी ने एक व्हाटसप ग्रुप बनाया है, जिसके माध्यम से मैट्रिक और इंटर के कई छात्र को जबाब तैयार कर उनके मोबाइल पर भेज देते है. इस रैकेट में विश्रामपुर से रेहला तक के कई कोचिंग संचालक, शिक्षक और अन्य लोग शामिल है.पुलिस को मिले जानकारी के मुताबिक कोचिंग संचालन करने वाले परीक्षा में कदाचार कराने के लिए छात्र- छात्राओं से मोटी रकम लेते हैं.थाना प्रभारी नूतन मोदी और एएसआई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए शिक्षक से मिली जानकारी पर एक केंद्र पर जब पुलिस पहुंची तो सम्बंधित छात्र के पास मोबाइल मिली जिसपर पूरी जानकारी मिली.पुलिस ने बताया कि आचार्या कोचिंग के संचालक फरार हो गया है. पुलिस ने जल्द ही सभी को गिरफ्तार करने की दावा किया है.इस छापेमारी को लेकर कोचिंग संचालकों में हड़कंप सी मच गई है. छापेमारी में जब्त हुई सबूत से कई लोगों पर गाज गिरने की संभावना बन गयी है. पुलिस इसे काफी गंभीरता से लेकर छानबीन शुरू कर दिया है.
> एल सी एम परीक्षा केंद्र से एक छात्र निलंबित
रेहला के लक्ष्मी चंद्रवंशी महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर इंटर का छात्र कदाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया. निलंबित छात्र का नाम श्रीकांत कुमार है.
इंटर की परीक्षा में चोरी कराने वाले गिरोह का रेहला में हुआ भंडा फोड़
प्रकाशित तिथि -
March 16, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Garhwa News,
Palamu News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment