नामांकन फार्म लेते वार्ड पार्षद उम्मीदवार

वंशीधर नगर :- नगरपंचायत चुनाव के अधिसुचना के बाद नामांकन के दुसरे दिन उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार तथा विभिन्न वार्ड के 25 वार्ड र्पाद का चुनाव लड़ने वाले लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा। हालांकि दुसरे दिन के नामांकन मे भी किसी पद के प्रत्यासी ने नामांकन नही किया। निवार्ची पदाधिकारी द्वारा निकाय चुनाव मे अंचल कार्यालय मे नामांकन प्रपत्र फार्म खरीदने का कार्यालय बनाया था वही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नामांकन फार्म के लिए अनुमंडल कार्यालय बनाया गया था। । दुसरे दिन के नामांकन मे नामांकन फार्म खरीदने वालो मे उपाध्यक्ष पद के लिए शैलेश कुमार चौबे व रामेश्वर प्रसाद अकेला का नाम शामिल है। वार्ड नम्बर 1 से तीन वार्ड र् अभ्यर्थी ने नामांकन फार्म लिया जिसमे सोबराती खान, अफरोज खान, रूकसाना बीबी के नाम शामिल है। वही वार्ड 2 मे अख्तर कुरैशी व शकील अहमद ने नामाकंन फार्म खरीदा, वार्ड नम्बर तीन मे मिनातुल्लाह अंसारी, मुमताज पवरिया तथा महमुद आलम ने नामांकन फार्म खरीदा। वार्ड 5 मे समसुल तिर्की , वार्ड नम्बर 07 से वार्ड र्पाद के 2 प्रत्यासी ने फार्म खरीदा जिसमे,खखनु राम व सीता राम, वार्ड 08 मे मुकेश कुमार जायसवाल, वार्ड 09 मे तीन प्रत्याशी ने फार्म खरीदा जिसमे आशमा खातुन, पुपा कुमारी व अनिता देवी का नाम शामिल है।  वार्ड नम्बर 10 मे तीन प्रत्यासी ने नामांकन फार्म खरीदा जिसमे सीमा देवी,अनीता देवी,सीमा देवी वार्ड 11 मे एक प्रत्यासी राजेश कुमार ने नामांकन फार्म खरीदा। वार्ड 14 मे दो प्रत्याशी अनिल कुमार गुप्ता, उपेन्द्र कुमार मेहता,वार्ड 15 मे बबीता देवी, वार्ड 16 मे तीन प्रत्यासी ने नामांकन फार्म खरीदा जिसमे सुमा देवी, मीरा देवी व संजु देवी  का नाम शामिल है।

No comments:

Post a Comment