नगर उंटारी: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नगरउंटारी पुलिस द्वारा तारे जमी पर कार्यक्रम कर थाना क्षेत्र के गरबाँध ग्राम के ब्राह्मणी टोला मे वस्त्र तथा खेल की सामग्री वितरण किया। कार्यक्रम मे सत्यम ट्रांसपोर्ट के प्रोपराईटर वीरेंद्र कमलापुरी व बबलू के द्वारा वस्त्र उपलब्ध कराया गया। उपरोक्त कार्यक्रम उक्त टोला मे चल रहे शराब व जुआ जैसे कुरितियो को बंद करने के बाद लोगों को प्रोत्साहन कर किया गया। उक्त मौके पर डीएसपी नीरज कुमार, इंस्पेक्टर शम्भू प्रसाद गुप्ता, थाना प्रभारी निरंजन कुमार और अनुमंडल के सभी बीडीओ ने लोगो के साथ मिलकर मांदर थपथपाया और थिरके तथा लोगो के साथ सामूहिक भोजन किया। थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने उपस्थित महिलाओ तथा लोगों को जागरूक करते हुए शराब व जुआ जैसे कुरितियो को छोड़ने का संक्लप दिलाया। कहा कि आज समाज मे शराब व जुआ जैसे कुरितिया समाज को कंलकित कर रहा है। उन्होने कहा कि ऐसे कुरितिया आने वाले भविष्य को बरबाद कर सकता है। उन्होने कहा कि अच्छे समाज की सोच बनाकर नयी जिन्दगी बनाए ताकि आपके अगला भविष्य अच्छे समाज को खड़ा कर सके। उन्होने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से पुलिस व लोगों की बढ़ती दुरिया समाप्त होता है। लोग पुलिस को दुसरे नजर से देखते है लेकिन अच्छे समाज को खड़ा करने वाले के हर कदम पर साथ है पुलिस। सत्यम ट्रांसपोर्ट के प्रोपराइटर वीरेंद्र कमलापुरी ने कहा कि थाना प्रभारी निरंजन कुमार का सोच सकारात्मक है। उन्होने कहा कि ऐसे पहल मे हर संभव सहयोग करने मे साथ है। मौके पर डीएसपी नीरज कुमार, इंस्पेक्टर शम्भू पसाद गुप्ता,थाना प्रभारी निरंजन कुमार,बीडीओ मुरली यादव, भवनाथपुर अंचलाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, खरौंधी बीडीओ एज़ाज़ आलम,केतार के बीडीओ शिदार्थ शंकर यादव, सत्यम ट्रांसपोर्ट के प्रोपराइटर वीरेंद्र जायसवाल व बबलू जायसवाल ने संयुक्त रूप से उपस्थित बच्चो के लिए कपड़े तथा महिलाओ के लिये साड़ी तथा बड़े बच्चो को खेलने के लिए खेल का सामान उपलब्ध कराया। मौके पर डीएसपी नीरज कुमार, इंस्पेक्टर शम्भू पसाद गुप्ता,थाना प्रभारी निरंजन कुमार,बीडीओ मुरली यादव, भवनाथपुर अंचलाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, खरौंधी बीडीओ एज़ाज़ आलम,केतार के बीडीओ सतेंद्र यादव, गरबाँध मुखिया सोहन उरांव, मुन्ना लाल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गरबाँध ग्राम में किया गया संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
प्रकाशित तिथि -
March 20, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Nagar News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment