मेराल क्षेत्र के हासनदाग गांव में बड़े हर्षोल्लास के साथ रामनवमी त्योहार मनाया गया

मेराल: मेराल क्षेत्र के हासनदाग गांव में बड़े हर्षोल्लास के साथ रामनवमी त्योहार मनाया गया। नौ दिन तक पाठ का कार्यक्रम चलाया गया। अंतिम दिन पुरे तैयारी के साथ डिह बस्ती धाम से जुलुस निकाला पश्चिम टोला, होते हुए नाहर चौक बजार, होते हुए केवाल की ओर से अंतिम कर सधवा आहर में विसर्जन किया गया। सभी श्रद्धालु भक्त भगवा झंडा अखाड़े तलवार के साथ जयश्री राम के नारे लगाते हुए जुलूस में मग्न रहे।शराब व हुड़दंगियों पर कमिटी द्वारा सख्ती से नजर रखी गई।जो शान्ति पूर्ण रहा। जुलूस में शामिल मुन्ना चौबे, प्रणय चौबे, सुदर्शन विश्वकर्मा, रामप्रवेश राम, विवेकानंद चौबे, रंजीत चौबे, हरेंद्र चौधरी, देवनाथ चौधरी, संतोष चौधरी, भरदुल विश्वकर्मा, एवं गांव के समस्त श्रद्धालु गण जुलूस में शामिल थे।

No comments:

Post a Comment