मेराल(गढ़वा):- हासनदाग के ग्रामीणों द्वारा हर साल के भांति इस वर्ष भी मनाया जा रहा है। रामनवमी को सफल बनाने के लिए कमिटी की गठन किया गया है। जिसमें सर्व सहमति से पुर्व B D C सुदर्शन विश्वकर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष देवनाथ चौधरी, सचिव हरेंद्र चौधरी को बनाया गया है। सदस्य मानदेव बैठा, मुबारक अंसारी, मुन्ना चौबे, विवेकानंद चौबे, प्रणय चौबे,गुलबास अंसारी, अनिल चौधरी, संतोष चौधरी, राजबली चौधरी,मानदेव चौधरी, आशुतोष चौबे, सुनिल चौबे,रिंकु चौबे,सुमेर ठाकुर, लाल बिहारी राम, किशोर राम, सुमेर चौधरी, अमेरिका विश्वकर्मा, प्रदीप चौबे,भरदुल विश्वकर्मा,दिनानाथ चौधरी, सुरेन्द्र भुईयां, बनाए गए हैं। बताते चलें कि पहले दिन से ही पाठ चल रहा है जो नौ दिन तक चलेगा। फिर अंतिम दिन जुलुस निकाला जाएगा पुरे बस्ती में रामलाला का मुर्ति घुमाने का निर्णय लिया गया है। अध्यक्ष महोदय ने बताया। यहां पर पुर्व से लेकर अबतक सभी त्योहार को मिल जुल कर मनाया जाता है। सभी तबके के लोगों को भागेदारी रहती है हासनदाग एक जिला लेवल पर आपसी भाईचारे में मिसाल है। यहां के लोग बहुत ही नेक है। हम इसी तरह आने वाले समय में भी आशा और उम्मीद करते हैं। इसी तरह हमारे यहां खुशियों का, एकता का त्योहार चलता रहे। अक्सर कोइ भी त्योहार के समय पूरी कमिटी मिलकर अभियान चला कर शराब बंद करने का काम करती है।
रिपोर्ट- यासीन अंसारी

No comments:
Post a Comment