वंशीधर नगरः- नगरपंचायत नगर निकाय चुनाव के शुक्रवार को सभी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षदों के आवेदन पत्रों की जांच करने पर सही पाये गए। किसी भी उम्मीदवार का आवेदन गलत नहीं होने पर सभी आवेदन पत्रों को स्वीकृत कर लिया गया। नगरपंचायत अध्यक्ष पद के कुल 5 उम्मीदवारों का आवेदन पत्र स्वीकृत किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए 8 आवेदन पत्रों को स्वीकृत किया गया तथा 17 वार्डों में कुल 121 नामांन किये गये थे जिसमे से वार्ड नम्बर 9 की नाजबुन बीबी का आवेदन पत्र को अस्वीकृत किया गया। अब वार्ड के कुल 120 प्रत्याशी मैदान में हैं।
कुल 121 नामांकन किये गये वार्ड पार्षदों में वार्ड नम्बर एक में10 प्रत्याशी, वार्ड दो में 07, वार्ड तीन में 05, वार्ड चार में 04, वार्ड पांच में 06, वार्ड छ में 05, वार्ड सात में10, वार्ड आठ में 08, वार्ड नौ में 08, वार्ड दस में 8, वार्ड ग्यारह में12, वार्ड बारह में 06, वार्ड तेरह में 02, वार्ड चौदह में 08, वार्ड पन्द्रह में 06, वार्ड सोलह में 09, वार्ड 17 में 06 इस प्रकार कुल 120 प्रत्याशी मैदान में हैं।
अध्यक्ष पद में 5, उपाध्यक्ष पद में 8 तथा पार्षद पद के लिए 120 आवेदन स्वीकृत
प्रकाशित तिथि -
March 23, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Nagar News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment