गढ़वा: आजसू पार्टी से उपा/यक्ष पद के प्रत्याशी इस्तेयाक रजा ने शनिवार को वार्ड नम्बर 3, 4, व 7 के गढदेवी मुहल्ला साई मुहल्ला शरीफ मुहल्ला में डोर टू डोर घुमकर लोगों से सम्पर्क किया तथा उनकी समस्यायों को जाना। इस मौके पर डा. इस्तेयाक रजा ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए आप मुझे वोट दें मै गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र का विकास करुंगा तथा यहां की प्रमुख समस्या बाईपास, सड़क, नाली, पानी आदि की समस्या से निजात दिलाउंगा। इस मौके पर अब्दुल मनान, मोहम्मद मुमताज, मन्नु पांडेय आदि उपस्थित थे।
आजसू पद प्रत्याशी डा. इस्तेयाक रजा ने किया वार्ड 3, 4 व सात में जनसम्पर्क अभियान
प्रकाशित तिथि -
March 31, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment