गढ़वा:- गढ़वा में बैडमिंटन हॉल के लिए झारखण्ड सरकार से स्वीकृति मिल गई है। ज्ञात हो कि उपायुक्त, गढ़वा द्वारा भेजा गया अनुशंसा विभाग ने पास कर दिया, इससे अब गढ़वा में 1करोड़ 77 लाख 900 की लागत से सर्व सुविधायुक्त वुडेन कोर्ट स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ हो गया। यह करीब 5 से 6 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बन जाने से बैडमिंटन खिलाड़ियों को अभ्यास के साथ प्रतियोगिता के आयोजन में भी काफी सुविधा हो जाएगी। उक्त जानकारी बैडमिंटन संघ के सचिव हंसानंद स्वामी पांडेय ने दी। जैसे ही जिले के बैडमिंटन खिलाड़ियों को स्टेडियम निर्माण की सरकार द्वारा स्वीकृति की जानकारी मिली, अपनी बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने से खुशी से झूम उठे। खिलड़ियों ने झारखंड सरकार, गढ़वा उपायुक्त के साथ एक दूसरे को बधाई दी। बधाई देने वालों में संघ के अध्यक्ष आर एन चौबे, डॉ अजित सिंह, रजनीश द्विवेदी, मिथिलेश तिवारी, आनंद दुबे, हरिशंकर अग्रवाल, पंकज सिंह, राकेश केशरी, राकेश तिवारी उर्फ बबलू तिवारी, विक्की सिंह, श्रीपति पांडेय, त्रिगुण स्वामी पांडेय, शैलेश तिवारी, मनोज द्विवेदी, जीवेश रंजन सिंह, नितिन तिवारी, नवीन पाठक, सतीश सिंहा, बैठा जी, दिव्यानंद श्रीवास्तव, गौरव विक्रम, राजीव कुमार, सूरज पांडेय, प्रमोद तिवारी, राजू तिवारी, प्रशांत कुमार, त्रिपुरारी तिवारी, कन्हैया कुमार, विवेक कांस्यकार, अंश आनंद, हर्ष सिट्टू, टोनु, रविशंकर प्रसाद, चंदन कुमार, दिनेश कुमार, रितेश कुमार, प्रेम तिवारी एवं नवनीत कुमार के नाम शामिल है।
गढ़वा में बनेगा 1करोड़ 77 लाख 900 का वुडेन कोर्ट स्टेडियम
प्रकाशित तिथि -
March 30, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Nagar News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment